Thursday, 19 June 2014

BAAT PATE KI

अच्छा बुरा 


एक बार की बात है, एक गाँव में एक लड़का रहता था, वो भगवान में बहुत विश्वास करता था, और कहता था कि कुछ भी अच्छा या बुरा नहीं होता है, ये तो हमारे देखने का नजरिया होता है, सोचो तो अच्छा, सोचो तो बुरा। पर गाँव के लोग उससे सहमत नहीं थे। धीरे धीरे समय बीतता गया।

एक बार गाँव में चोरिया होने लगी।  आये दिन किसी ना किसी के घर से कुछ ना कुछ चोरी हो जाता।  लोग बहुत परेशान रहने लगे। क्योंकि उनकी जमा पूंजी उनकी मेहनत की कमाई चोर बड़ी आसानी से चुरा रहे थे।  गाँव के सरपंच ने भी बहुत कोशिशे कर ली।  पर वो भी गाँव वालो की सहायता करने में असमर्थ रहे।

गाँव के एक बुजुर्ग ने उस लड़के का नाम सुझाया जो हर समय यही कहता रहता था कि कुछ भी अच्छा या बुरा नहीं होता सिर्फ हमारे सोचने का नजरिया होता है।

उस लड़के को बड़े सम्मान के साथ पंचायत में बुलाया गया।  उसकी बहुत अच्छे तरीके से खातिरदारी की गयी।  तरह  तरह के पकवान खिलाये गये।

फिर गाँव वालो ने अपनी समस्या उस लड़के के सामने रखी।  और बोला इसका हल बताओ , इसमें क्या अच्छा है बुरा तो हमारे साथ हो ही रहा हैं।  हम सब तुम्हारे बहुत शुक्रगुजार होंगे।  उस लड़के ने बहुत गंभीर सा चेहरा बनाया और एक ऐसी बात बोली कि गाँव वाले अचरज में पड़ गये।

उस लड़के ने इधर उधर देखा और थोड़ी दूर जाकर बोला मैं तो मजाक में कहता था ये सब मुझे क्या पता था कि आप मेरी बातो को इतना सीरियस ले लोगे।  अब तुम सबको क्या मिला "ठुल्लु बाबा जी का ठुल्लु "

गाँव वाले ये सुनकर उसको पीटने के लिए दौड़े और वो भाग गया।

शिक्षा:-  इस पाठ से हमे शिक्षा विक्षा कुछ नहीं मिलती , बस ये पता चलता हैं कि कपिल शर्मा का show कितना popular हो गया हैं।

No comments:

Post a Comment