जय माता दी
my song link:-
mera das ki si kasoor
दोस्तों आपका
TALENTSTAND में स्वागत है. इसकी शुरुआत के पीछे एक सकारातमक कारण है. पर सबसे पहले मैं आपको अपने गाने
"मेरा दस की सी कसूर" के बारे में बताना चाहूंगा। मुझे बचपन से ही गाने, अभिनय, में रूचि रही है. लेकिन किसी ना किसी वजह से आगे बढ़ नहीं पाता था. लेकिन 2014 की शुरुआत अच्छी रही. फरवरी में मैंने एक गाना लिखना शुरू किया, लिखता पहले भी था, मेरे कई लिखे हुए गाने ऐसे ही पड़े रह गये. पर इस बार विचार कर लिया था कि इसे मंजिल तक लेकर ही जाना है. एक दोस्त ने RECORDING STUDIO का पता दिया वहाँ जाकर गाना रिकॉर्ड किया, कभी कही से गाने की training नहीं ली थी, (अगर आपको मेरी आवाज बेसुरी लगे, उसके लिए माफ़ी चाहूंगा), गुनगुनाने की आदत पर थोड़ा ध्यान लगाया और बार बार अपने गाने की practice की, और एक महीने के कड़े अभ्यास के बाद गाना record किया, इसमें स्टूडियो वाले ने भी बहुत सहयोग किया वही मुझे कहते थे कि आप कर सकते हो.
पहले सोचा था कि गाना रिकॉर्ड करने के बाद ऐसे ही अपनी photos लगाकर you tube पर upload कर दूंगा फिर सोचा नहीं यार अब एक शुरुआत करने का अवसर मिला है तो इसको अपनी तरफ से अपने budget के हिसाब से अच्छे से अच्छे अच्छा कर. फिर लगभग एक महीना स्टोरी लिखने पर लगाया। कोशिश की कुछ अलग लिखा जाये. sad song, love song, बहुत देखे थे पर सब मुझे एक जैसे लगते थे जिसमे हमेशा लड़की को या लड़के को negative दिखाया जाता है. पर मैंने अपने गाने में situations दिखाई है जिसकी वजह से एक दूसरे को छोड़ने की नौबत आती है, पर misunderstanding की वजह से या एक दूसरे को न समझने की वजह से छोड़ने को बेवफाई नहीं कहते, खैर मैंने अपनी story में एक fitness trainer (अरमान) जो क़ि एक middle फैमिली से है और एक high rich लड़की (तनीषा) को अपने trainer से प्यार जाता है, अरमान के लाख समझाने के बाावजूद भी वो लड़की नहीं मानती तो आखिर में अरमान को उसके आंसुओ के सामने झुकना पड़ता है. जब अरमान अपने प्यार का इजहार करता है तब कुछ ऐसी situations बनती है कि तनीषा अरमान को छोड़ने पर मजबूर हो जाती है, जिसकी वजह से अरमान depress हो जाता है. मैंने अपने पात्रो के नाम अरमान और तनीषा इसलिए रखे है क्योंकि मुझे "big boss " में अरमान और तनीषा की लव story अच्छी लगी थी.
अब बात करते है talentstand के बारे में दोस्तों मैं इस community के जरिये उन लोगो को अपने साथ जोड़ना चाहता हूँ जिनको मेरी तरह गाने,लिखने,अभिनय या ऐसा कोई भी हुनर है और वो वाकई में कुछ करना चाहते है पर मजबूरियों के सामने अपने हुनर का गला दबा देते है फिर दुसरो को देख कर अपने आपको लाचार समझते है, आप मुझे अपनी detail मेरी email id
talentstand@gmail.com पर send कीजिये जिसमे आपकी फोटोग्राफ,आपका
talent, आपकी achievements और आप अभी क्या कर है ये सब mention होना चाहिए, दोस्तों अगर मैं कर सकता हूँ तो कोई भी कर सकता है, मैं आप सबके talent को सामने लाने के लिए आप सबको एक दूसरे को साथ जोड़कर रखना चाहता हूँ, आपके talent को बिखरने की बजाए एक stand पर लाना चाहता हूँ, इसलिए ये
TALENTSTAND आप सबके लिए है. मुझे आगे भी गाने बनाने है, तो मैं चाहता हूँ कि इस बार ये मौका मैं अपने talentstand के
talenters को दूँ।
दोस्तों कामयाबी की मंजिल तक जाने के लिए हमे पहला कदम तो उठाना ही पड़ेगा मैं वादा नहीं करता पर कोशिश जरूर करूँगा कि आप talentstand की तरफ एक कदम बढ़ाएंगे तो मैं अपनी तरफ से जी जान लगा दूँगा आपको ऐसा बनाने के लिए कि आप भी मेरी तरह अपने talent की value कर सके और जो लोग अभी आपको कोसते है उनके मुँह बंद कर सके। जो लोग हमारी गलतिया निकालते है उनका धन्यवाद देना चाहिए।अंत में यही कहना चाहूंगा कि हमे ज़िंदगी एक बार मिली है बाद का पता नहीं पर हमे अभी ही कोशिशे करनी है।
दोस्तों मैं अपने youtube chhanel facebook और email id का link नीचे दे रहा हुँ। जरूर visit कीजियेगा
 |
talentstand
|
talentstand channel
https://www.youtube.com/user/Talentstand
talentstand page
https://www.facebook.com/talentstand
talentstand email
email:- talentstand@gmail.com
mera das ki si kasoor